जन भारत TV, जाहानाबाद, मनोज कुमार,

  • जल संसाधन विभाग के सचिव संजय अग्रवाल ने हुलासगंज प्रखंड के उदेरास्थान परियोजना स्थल पर जाकर नहरों में पानी की स्थिति एवं डैंप के पास बने जल अधिग्रहण क्षेत्र को करीब से अवलोकन किया। कम वर्षा होने के कारण नहरों में पानी का प्रवाह नहीं होने के कारण के बारे में भी विस्तार से अधिकारियों से चर्चा की। जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव संजय अग्रवाल ने उदेरा स्थान सिंचाई परियोजना के कार्यपालक अभियंता एवं जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश भी सिंचाई परियोजना को लेकर दिया। कार्यपालक अभियंता राजेश कुमार ने बताया कि बांध की ऊंचाई बढ़ाने और जल संचय क्षेत्र में जमे गाद और मिट्टी को हटाने का निर्देश विभागीय सचिव ने दिया है साथ ही तटबंध को मजबूत करने और अधिक से अधिक जल संचय करने के उद्देश्य से डैम के पास के क्षेत्र को और विस्तार करने लिए आवश्यक कदम उठाने का भी निर्देश दिया है। साथ ही उदेरा स्थान के जल अधिग्रहण क्षेत्र के आसपास के तटबंध को और मजबूत करने का निर्देश भी जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को दिया। इसके पहले विभागीय सचिव संजय अग्रवाल मोदनगंज प्रखंड के फल्गु नदी में बने मंडई बियर का भी निरीक्षण किया तथा भू अर्जन से संबंधित मामलों के त्वरित निष्पादन करने का निर्देश अधिकारियों को दिया। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि जल्द से जल्द पूर्ण क्षमता पर मंडई वियर का उपयोग सिंचाई परियोजना के लिए किया जा सके इसके लिए व्यवस्था करें। उदेरास्थान सिंचाई परियोजना के निरीक्षण के क्रम में जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव के साथ-साथ जिला अधिकारी रिची पांडे उप, समाहर्ता सुधा गुप्ता, अंचल अधिकारी अरविंद कुमार चौधरी, हुलासगंज थाना अध्यक्ष चंद्रशेखर प्रसाद समेत कई अन्य अधिकारी परियोजना स्थल पर उपस्थित थे।

Discover more from Jan Bharat TV

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

By admin

Leave a Reply

SiteLock