संजय वर्मा,हिसुआ/नरहट(नवादा): रविवार को संत निरंकारी मिशन के अनुयायियों द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया। निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के निर्देश पर ब्रांच छोटा शेखपुरा के मुख्य विनोद गुप्ता एवं हिसुआ के मुखी मदन शर्मा के देखरेख में सफाई जागरूकता अभियान चलाया गया। सैकड़ों की संख्या में निरंकारी मिशन से जुड़े निरंकारी भाई बहना सुबह 8:00 बजे सत्संग भवन पहुंच गए। सत्संग भवन में सभी एक साथ होकर सतगुरु का सुमिरन के बाद पुर्व से निर्धारित झिकरुआ सूर्यनारायण मंदिर पहुंचे और मंदिर परिसर में बने तालाब की साफ सफाई में जुट गए। काफी उत्साह के साथ सभी ने तालाब की एक एक जगह की साफ सफाई की। शेखपुरा मुखी विनोद गुप्ता ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत सिर्फ आसपास के वातावरण को ही नहीं बल्कि इंसान को अपने अंदर की गंदगी को भी साफ करना होगा तभी पूरा देश पूरी तरह से स्वच्छ होगा। प्रदूषण चाहे अंदर हो या बाहर दोनों हानिकारक है। उन्होंने बताया कि सतगुरु निरंकारी बाबा हरदेव सिंह जी महाराज के जन्मदिन के उपलक्ष में मिशन द्वारा 2003 से स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। सफाई जागरूकता अभियान को लेकर शेखपुरा मुखिया प्रतिनिधि सह पैक्स अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह कहा कि मिशन द्वारा चलाया जा रहे स्वच्छता जागरूकता अभियान काफी सराहनीय है। उन्होंने इसके लिए संत निरंकारी मिशन को प्रशंसा किया। स्वच्छता अभियान में नवादा के मुखी विजय कुमार, क्षेत्रीय संचालक सुनील कुमार, शेखपुरा मुखी विनोद गुप्ता, हिसुआ मुखी मदन शर्मा, नारदीगंज मुखी राजबल्लभ प्रसाद, शेखपुरा सतसंगत के सेवादल संचालक डॉ रामचंद्र प्रसाद, सेवालदल शिक्षक परमानंद कुमार, रामवृक्ष राजवंशी, हरि राजवंशी, मुन्नी कुमारी, विक्कू चौधरी, दुखन विश्वकर्मा समेत सैकड़ों की संख्या में मिशन से जुड़े भाई बहन मौजूद थे।

Discover more from Jan Bharat TV
Subscribe to get the latest posts sent to your email.