30वी राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी गुजरात के मुख्य मंत्री भी शामिल होंगे
इसकी जानकारी आज देश भर के राज्य सम्नवयको की बैठक में गुजरात साइंस सिटी के निदेशक एवम राष्ट्रीय आयोजन के संयोजक डॉक्टर नरोत्तम साहू ने दी।
उन्होंने सभी राज्यों का अपडेट लिया और राष्ट्रीय आयोजन में शामिल होने को आमंत्रित किया
उन्होंने बताया कि बाल विज्ञान कांग्रेस के इस 30वे राष्ट्रीय आयोजन को एक शानदार जश्न के रूप में मनाया जायेगा 27 से 31 जनवरी तक चलने वाले इस आयोजन में कई नई गतिविधि पहली बार होंगी
उन्होंने बताया कि इस बार बाल वैज्ञानिकों के प्रोजेक्ट प्रस्तुतिकरण को पहली बार देश भर के लिए यूट्यूब पर लाइव किया जायेगा।
पुरातन बाल वैज्ञानिकों का भी एक अलग सेशन रखा गया हैं जिसे भारत सरकार के वर्तमान वरिष्ठ वैज्ञानिक इंजीनियर सुजीत बनर्जी, व पूर्व राष्ट्रीय संयोजक रहे डॉक्टर मधु फूल व डॉ डी के पांडे समन्वयन करेंगे।
इस बार बाल वैज्ञानिक एक रोबोट से बात भी करेंगे और अपनी प्रोजेक्ट की समस्या पर चर्चा भी करेंगे।
उन्होंने बताया कि 30साल के सफर में राजकोट, गुजरात की पहली बाल वैज्ञानिक हैं जिसका प्रोजेक्ट को पेटेंट मिला हैं।
साथ ही देश और दुनिया से पहुंच रहे बाल वैज्ञानिकों से इसरो के निदेशक, देश का पहला सुपर कंप्यूटर बनाने वाले वैज्ञानिक डा विजय भटकर भी बालको से बातचीत करेंगे।
उत्तर प्रदेश पश्चिम के नोडल अधिकारी डा विष्णु प्रसाद और राज्य समन्वयक दीपक शर्मा ने भी आज की बैठक में भाग लिया तथा बताया कि हमारे यहां से 21 बाल वैज्ञानिक सहित 29 लोगो का दल दुनिया में विज्ञान के सबसे बड़े आयोजन में भाग लेने जायेगा। इसमें मेरठ से सेंट जोसेफ गर्ल्स इंटर कॉलेज सरधना की दो बाल वैज्ञानिक खुशी और छवि , संजना गेराल्ड भी दीपक शर्मा के साथ अहमदाबाद गुजरात जायेंगी।
Discover more from Jan Bharat TV
Subscribe to get the latest posts sent to your email.