जन भारत TV, बहराईच,कृतिका,
विश्व पर्यावरण दिवस मनाने को 50 साल पूरे होने के अवसर पर विश्व भर में अनेकों अभियान चलाये जा रहे है। जिसमें पिरामल फाउंडेशन भी जिले भर में कई जागरूकता कार्यक्रम चला रही है। जिसमें जिले के ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर शहरी क्षेत्रों तक में भिन्न भिन्न कार्यक्रम करवाये जा रहे है। इसी कड़ी में पिरामल टीम द्वारा परसों यानी दिन मंगलवार को हुजूरपुर प्रखंड और फखरपुर प्रखंड में जागरूकता कार्यक्रम करवाया गया। जिसमें हुजूरपुर प्रखंड के सर्वा ग्राम पंचायत में महिला बैठक, चित्रकला प्रतियोगिता, वृक्षारोपण , शपथ ग्रहण आदि कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में महिलाओं की भूमिका काफी सराहनीय रही। वहीं चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लिए बच्चों में भी काफ़ी उत्साह देखने को मिला। इस कार्यक्रम के आयोजन हेतु पिरामल टीम से सीनियर प्रोग्राम लीडर सैफ़ुर रहमान सिद्दीकी के साथ एडीसी गांधी फ़ेलोज शगुफ़्ता ख़ानम, कृति और देवयानी मौजूद रहे। जिसमें पर्यावरण संरक्षण हेतु संदेश देते हुए सैफ़ुर रहमान ने ग्रामीणों के साथ वृक्षारोपण किया। वहीं देवयानी ने हमारी धरती और प्रकृति के संवर्धन हेतु जानकारियां देते हुए बच्चों के बीच चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की। जबकि कृति और शगुफ़्ता द्वारा महिलाओं को पर्यावरण का अर्थ और महत्व समझाते हुए महिला बैठक करवाई गई। इसके अतिरिक्त दिन के दूसरे पहर में फखरपुर प्रखंड के नदवल गाँव में भी जागरूकता कार्यक्रम करवाया गया। जहाँ जन जागरूकता हेतु कुछ अलग गतिविधियां करवाई गई। जिसमें युवा लड़कियों के बीच मेहंदी प्रतियोगिता के माध्यम से संदेश दिया गया। जिसमें युवतियों ने एक दूसरे के हाथों में मेहंदी लगा प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त किया। साथ ही रोजमर्रा की जिंदगी में अनेकों चीज़ प्रदान करने वाली प्रकृति के प्रति जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण आदि के माध्यम से अपने कर्तव्य के पालन का संकल्प लिया। इसके अतिरिक्त नदवल की सचिव प्रभा द्वारा वृक्षारोपण और शपथ ग्रहण करा अधिक से अधिक पेड़ लगाने का संदेश भी दिया गया। इस कार्यक्रम में महिलाओं व युवतियों के अतिरिक्त बच्चे भी पर्यावरण के प्रति जागरूक दिखे। जिसमें बच्चों ने कविता पाठ कर प्रकृति के प्रति अपने भाव को व्यक्त किया। सभी ग्राम वासियों ने पूरी पिरामल टीम की सराहना की और हर घर मे एक पेड़ लगाने का संकल्प भी लिया। इस दौरान कार्यक्रम में हुजूरपुर से पुष्पलता यादव, शिवकुमार मौर्य, सुरेश कुमार यादव और मधु श्रीवास्तव, वही फखरपुर प्रखंड से चंद्रेश वर्मा, सरिता, मधु वर्मा आदि अग्रणी भूमिका में दिखे।







Discover more from Jan Bharat TV
Subscribe to get the latest posts sent to your email.