जन भारत TV,गोला(रामगढ़),सुजीत सिन्हा,
गोला प्रखंड के कोराम्बे पंचायत अन्तर्गत बाजारटाँड़ में शनिवार को झारखंड सरकार के तीन वर्ष पुरे होने के उपलक्ष्य में “आपके अधिकार, आपकी सरकार, आपके द्वार” अभियान को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका उदघाटन मे मुख्य अतिथि के रूप में रामगढ़ विधायक ममता देवी, प्रखंड विकास पदाधिकारी संतोष कुमार, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी राजशेखर, बीस सुत्री उपाध्यक्ष मनोज कोटवार, मुखिया पूर्णिमा सिंह द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस दौरान, विधायक ने ग्रामिणों को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही, कई समस्याओं का ऑन द स्पॉट निपटारा किया गया। इसके अलावा वृद्ध महिला व पुरुषों के बीच कंबल के अलावे धोती साड़ी व लुंगी का वितरण किया गया। मौके पर मुख्य अतिथि ने कहा कि सरकार द्वारा गरीबों के लिए कई जनकल्याणकारी योजनाएँ चलाई जा रही है । पहले लोगो को बार बार प्रखंड कार्यालय का चक्कर काटना पड़ता था परंतु अब आपके गांव में ही आपको सारा योजना पहुंचाया जा रहा है। इन योजनाओं का लाभ लेकर सभी लोग स्वावलंबी बन सकते हैं। साथ ही, अपनी योग्यता के आधार पर सरकारी योजना का लाभ ले सकते है। मौके पर लाभुकों सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।
Discover more from Jan Bharat TV
Subscribe to get the latest posts sent to your email.