आज का पंचांग एवं राशिफल
16 सितंबर 2022
सम्वत् -2079
सम्वत्सर – अनल (राक्षस)।
मास – आश्विन।
पक्ष – कृष्ण।
दिन – शुक्रवार।
ऋतु – वर्षा।
तिथि – षष्ठी दिन – 01:40 मि. तक उपरांत सप्तमी।
नक्षत्र – कृत्तिका दिन – 12:23 मि. तक उपरांत रोहिणी।
योग – हर्षण दिन – 08:58 मि. तक उपरांत वज्र।
पंचक – नहीं है।
भद्रा – स्वर्ग की दिन – 01:40 मि. से रात्रि – 02:19 मि. तक है।
मृत्युबाण – नहीं है।
मूल – नहीं है।
चंद्र राशि – वृष।
सूर्य राशि – सिंह।
सूर्य नक्षत्र – उत्तराफाल्गुनी।
दिशाशूल – पश्चिम में।
अभिजित मुहूर्त – नहीं है।
राहुकाल – दिन – 10:31 मि. से 12:01 मि. तक।
सूर्योदय – 05:58 मि.।
सूर्यास्त – 06:10 मि. ।
व्रत – कुछ नहीं।
पर्व – कुछ नहीं ।
आज विशेष – षष्ठी श्राद्ध,भद्रा स्वर्ग की दिन – 01:40 मि. से रात्रि – 02:19 मि. तक,दोषसंघ विनाशक रवियोग तथा यात्रा में वर्जित यमघंट योग दिन – 12:23 मि. से,शुक्र नंदा से सिद्धयोग दिन – 01:40 मि. तक।
कल विशेष – सप्तमी श्राद्ध,महालक्ष्मी व्रत-पूजा-अनुष्ठान समाप्त अर्ध रात्रि चंद्रोदय व्यापिनी ग्रहण किया जाता है चंद्रोदय रात्रि – 10:46 मि. पर,विश्वकर्मा पूजा,कन्या राशि में सूर्य का प्रवेश रात्रि – 10:26 मि. पर,शरद ऋतु प्रारंभ, सर्वार्थ अमृत सिद्धि योग एवं यायि (मुद्दई) जय योग तथा रवियोग दिन – 02:17 मि. तक,शुभ अशुभ दुगुना फलदाई द्विपुष्कर योग – 02:17 मि. से 03:00 मि. तक।
मेष राशि – आज आपके कई महत्वपूर्ण कार्य पूर्ण होंगे। आत्मविश्वास में कमी नहीं आने दें। किसी पुराने मित्र से आज आपकी होगी। पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। दूसरों की बातों में आकर कोई भी निर्णय नहीं करें। इससे आप आर्थिक नुकसान उठा सकते हैं।
वृष राशि : आज का दिन धन लाभ कारक है। श्रेष्ठ जनों से सही सलाह मिलेगी जिससे कार्य आसान हो जाएगा। कोई ऐसी बात पता चल सकती है जो बहुत ही महत्वपूर्ण है। कुछ ऐसे प्रस्ताव भी पास आएंगे जो लुभावने होंगे परन्तु इनके पीछे नुकसान छिपा होगाअत अतः जल्दबाजी में कोई भी निर्णय ना करें।
मिथुन राशि – आज मन चंचल बना रहेगा एक जगह नहीं रुकेगा। मन में नकारात्मक विचार प्रभावी रहेगा अतः सावधान रहना है। सकारात्मकता सोंच को यथावत रखें।उन कार्यों में भी गति आएगी जो रुके हुए थे और किन्ही कारणों से आगे नहीं बढ़ रहे थे। नया कारोबार शुरू कर सकते हैं
कर्क राशि – आज आपके व्यवहार में क्रोध की अधिकता रहेगी अतः छोटी-छोटी बातों पर बहस करने से बचें।पुराने किए हुए कार्यों से लाभ मिलने वाला है। रोजगार की तलाश में हैं तो आज का दिन किसी अवसर की तरह है।
सिंह राशि – आज कुछ ऐसे लोगों से भेंट होगी जो भविष्य में काम आने वाले हैं।बाहर का खाना पेट के विकारों का कारण बन सकता है। जल्दबाजी में कोई भी निर्णय आपको नहीं करना है। पैसों के लेन-देन में भी सावधानी बरतनी है। दिया गया उधार लंबे समय तक वापस लौटने के योग नहीं दिखाई दे रहे हैं।
कन्या राशि – आज दोपहर बाद शुभ समाचार मिलेंगे। जिन चिंताओं से पिछले दिनों से घिरे हुए हैं उनमें आज कमी आएगी। संतान के प्रति भी चिंताएं कम होंगी। स्वयं से बातें करें और अपनी क्षमताओं को जानें। आर्थिक मामलों में आप थोड़ा लापरवाह रहेंगे। किसी समझौते के लिए भी तैयार रहें। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।
तुला राशि – आज सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। लोग आपके व्यक्तित्व से प्रभावित होंगे। सोच समझ कर किया गया निवेश लाभ देने वाला है। दिनचर्या अस्त-व्यस्त हो सकती है। सोच के अनुरूप कार्य नहीं होगें। अचानक ऐसे कार्य करने पड़ सकते हैं जिनके लिए आपने पहले से नहीं सोचा होगा।
वृश्चिक राशि – आज व्यापारियों के लिए कार्य में विस्तार करने का दिन है।कोई पुराना रुका हुआ कार्य भी पूर्ण कर सकते हैं। मन चंचल बना रहेगा एक जगह नहीं टिकेगा अतः मन को थोड़ा एकाग्र करने की कोशिश करें। जीवन साथी के साथ बेवजह के तनाव हो सकते हैं।
धनु राशि – आज सोचे हुए कार्यों में गति आएगी और आपके कार्य पूर्ण होंगे। प्रिय से संबंधों में सुधार होगा। प्रेम के प्रस्ताव भी आपके लिए आ सकते हैं।वाहन चलाते समय सचेत रहने की आवश्यकता है। किसी भी कार्य में अति उत्साह ठीक नहीं है। क्रोध पर काबू रखें और हंसते रहें।
मकर राशि – आज परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। पढ़ाई में अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ सकती है।की गई मेहनत लंबे समय तक आपके काम आने वाली है। लगातार प्रयास से सभी कार्यों में सफलता मिल जाएगी। स्वयं को अधिक ऊर्जावान महसूस करेंगे।
कुम्भ राशि – आज कार्यक्षेत्र में बदलाव कर सकते हैं परन्तु इन अवसरों को पहचानने की आवश्यकता है। जैसे कर्म करेंगे ऐसा ही फल मिलने वाला है। अपने मन की बातों को छिपाने का समय नहीं है भावनाओं को व्यक्त करने का समय है। पारिवारिक माहौल बेहतर रहने वाला है। संतान की ओर से चल रही चिंताएं कम होंगी।
मीन राशि – आज किसी अनजान व्यक्ति से मदद मिल सकती है। अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है परन्तु ध्यान रहे शीघ्रता से दूर रहना एवं बचना है। वाहन चलाते समय भी सावधानी बरतनी आवश्यक है।करीबी मित्र से विवाद हो सकता है
अनैतिक और गैर कानूनी कार्य भी कर सकते हैं इसलिए सावधानी जरूरी है।
आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
प्रयागराज।
संपर्क सूत्र-09956629515
08318757871
Discover more from Jan Bharat TV
Subscribe to get the latest posts sent to your email.