आज का पंचांग एवं राशिफल

२८ अप्रैल २०२३

सम्वत् -२०८०
सम्वत्सर – नल (पिङ्गल)।
मास – वैशाख।
पक्ष – शुक्ल।
दिन – शुक्रवार।
ऋतु – वसंत।
तिथि – अष्टमी दिन – ०३:१४ मि. तक उपरांत नवमी।
नक्षत्र – पुष्य दिन – ०९:२३ मि. तक उपरांत श्लेषा |
योग – शूल दिन – ०९:२९ मि. तक उपरांत गण्ड।
पंचक – नहीं है।
भद्रा – नहीं है।
मृत्युबाण – नहीं है।
मूल – नहीं है।
चंद्र राशि – कर्क।
सूर्य राशि – मेष।
सूर्य नक्षत्र – अश्विनी दिन – ०८:५९ मि. तक उपरांत भरणी।
दिशाशूल – पश्चिम में।
अभिजित मुहूर्त – नहीं है।
राहुकाल – दिन – १०:३१ मि. से – १२:०१ मि. तक‌।
सूर्योदय – ०५:३७ मि.।
सूर्यास्त – ०६:३१ मि.।
व्रत – श्री दुर्गाष्टमी।
पर्व – श्री दुर्गाष्टमी।

आज विशेष – श्रीदुर्गाष्टमी व्रत,श्री अन्नपूर्णा व्रत,श्री बगलामुखी जयंती,भरणी नक्षत्र का सूर्य दिन – ०८:५९ मि. से,स्थायी जययोग दिन – ०९:२३ मि. तक|

कल विशेष- श्री सीता नवमी,पूर्व दिशा में गुरुउदय दिन – ०३:५४ मि. पर,रवियोग दिन – १२:०१ मि. से, यायी जययोग दिन – १२:०२ मि. तक |

मेष राशि – आज दिन अच्छा है,शिक्षा क्षेत्र में मनोनुकूल सफलता मिल सकती है।बुद्धि विवेक से किया गया कार्य व्यावसायिक सफलता देगा।

वृष राशि – आज दिन ठीक है,आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।गृह कार्यों में व्यस्त रहेंगे।पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

मिथुन राशि – आज दिन उत्तम है,उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी एवं किसी विशेष व्यक्ति का सहयोग रहेगा।रिश्तों में मजबूती आएगी।व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा।

कर्क राशि – आज आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।रिश्तों में मधुरता आएगी परन्तु स्वास्थ्य और प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें।

सिंह राशि – आज भावुकता पर नियंत्रण रखें।मन खिन्न एवं अशांत रहेगा अत: मन को नियंत्रण में रखने का प्रयास करें।छोटी-छोटी बातों टालने का प्रयास करें।

कन्या राशि – आज दिन ठीक नहीं है,उदर विकार की संभावना है।प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें।आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं।परिवारिक कलह से बचें

तुला राशि – आज दिन उत्तम है,पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी।दूसरों से सहयोग लेने में सफल होंगे।मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में भाग लेगें।

वृश्चिक राशि – आज जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।शासन सत्ता का सहयोग रहेगा।किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी।

धनु राशि – आज दिन अच्छा है,भाग्यवश सुखद समाचार मिलेगा।निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे।किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

मकर राशि – आज दिन ठीक है,शासन सत्ता का सहयोग रहेगा।पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।यात्रा देशाटन की स्थिति उत्साहवर्धक होगी।

कुंभ राशि – आज दिन अच्छा है,बुद्धि बल से रुका हुआ कार्य संपन्न होगा।समय को व्यर्थ नष्ट न करें व्यावसायिक दिशा में ही अधिक समय दें।फलता आपकी प्रतीक्षा कर रही है।

मीन राशि – आज दिन मिलाजुला असर कारक है,व्यर्थ के तनाव से दूर रहें।धार्मिक स्थलों का भ्रमण हो सकता है।

आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
प्रयागराज।
संपर्क सूत्र-09956629515
08318757871


Discover more from Jan Bharat TV

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

By admin

Leave a Reply

SiteLock