आज का पंचांग एवं राशिफल
30 नवंबर 2022
सम्वत् -2079
सम्वत्सर – अनल (राक्षस)।
मास – मार्गशीर्ष (अगहन)।
पक्ष – शुक्ल।
दिन – बुधवार।
ऋतु – हेमंत।
तिथि – सप्तमी दिन – 01:39 मि. तक उपरांत अष्टमी।
नक्षत्र – धनिष्ठा दिन – 12:13 मि. तक उपरांत शतभिषा।
योग – व्याघात सायं – 05:19 मि. तक उपरांत हर्षण।
पंचक – प्रथम दिन।
भद्रा – मृत्युलोक की दिन – 01:39 मि. से रात्रि – 12:38 मि. तक है।
मृत्युबाण – नहीं है।
मूल – नहीं है।
चंद्र राशि – कुंभ।
सूर्य राशि – वृश्चिक।
सूर्य नक्षत्र – अनुराधा।
दिशाशूल – उत्तर में।
अभिजित मुहूर्त – नहीं है।
राहुकाल – दिन – 12:01 मि. से – 01:31 मि. तक।
सूर्योदय – 06:47 मि.।
सूर्यास्त – 05:21 मि. ।
व्रत – श्रीविष्णु सप्तमी।
पर्व – श्रीविष्णु सप्तमी,मित्र सप्तमी।
आज विशेष – श्री विष्णु सप्तमी,मित्र सप्तमी,बुध और भद्रा से सिद्ध योग दिन – 01:39 मि. तक,भद्रा मृत्युलोक की दिन – 01:39 मि. से रात्रि – 12:38 मि. तक।
कल विशेष – रवियोग दिन – 10:51 मि. से।
मेष राशि – आज दिन अनुकूल रहेगा।व्यापारिक स्थिति अनुकूल रहेगी।आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।लोगों में आप के प्रति सम्मान बढ़ेगा।पुराने विवाद पक्ष में हल होंगे।
वृष राशि – आज किसी पर भी विश्वास करने से बचें अन्यथा धोखा हो सकता है।धन कोष में वृद्धि होगी।पिता के साथ वाद विवाद संभव है।शांति से समय व्यतीत करें।
मिथुन राशि – आज आमदनी के नए स्रोत खुलेंगे। संतान के स्वास्थ की चिंता रहेगी।वाहन मशीनरी का प्रयोग सतर्कता से करें।भूमि-भवन से संबंधित मामले यथावत रहेंगे।
कर्क राशि – आज का दिन मिला-जुला असर कारक है।जीवनसाथी से संबंध कमजोर हो सकते हैं।पारिवारिक कार्यक्रमों में व्यस्त रहेंगे।ससुराल पक्ष से कोई खुश खबर मिल सकती है।
सिंह राशि – आज समय रहते जरूरी काम निपटा लें।मित्रों का सहयोग करना पड़ सकता है।पारिवारिक जनों के साथ महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा होगी।
कन्या राशि – आज दिन अच्छा है।संतों का सानिध्य प्राप्त होगा। परिश्रम की अधिकता के कारण थकान महसूस करेंगे।नौकरी में तबादला लाभकारी साबित होगा।
तुला राशि – आज यश कीर्ति में वृद्धि का योग है।व्यवसाय में लाभ संभव है।संपत्ति संबंधित जरूरी अनुबंध हो सकते हैं।मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा।
वृश्चिक राशि – आज दिन ठीक नहीं है।कार्यस्थल पर व्यस्तता रहेगी। जल्दबाजी से हानि संभव है। विवाद न करें। पारिवारिक क्लेश होगा।
धनु राशि – आज कार्य क्षेत्र में उन्नति एवं लाभ बढ़ाने वाले प्रस्ताव मिलेंगे।भूमि-भवन से संबंधित मामले सुलझ सकते हैं।किसी विशेषजन से मुलाकात लाभदायक रहेगी।
मकर राशि – आज दिन ठीक है।सोचे कार्य समय पर होंगे।कारोबार में नई योजना लागू होगी।कर्मचारियों द्वारा नुकसान संभव है।स्थिति सामान्य रहेगी।
कुम्भ राशि – आज दिन कम ठीक है।अधिकारी से विवाद हो सकता है।धार्मिक कार्यों में सहभागिता करेंगे।कार्य विस्तार के योग है।
मीन राशि – आज का दिन उत्तम है।कारोबार को नई सफलता मिलेगी।पारिवारिक जनों के स्वास्थ की चिंता रहेगी।पूंजी निवेश में विचार-विमर्श करें।
आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
प्रयागराज।
संपर्क सूत्र-09956629515
08318757871
Discover more from Jan Bharat TV
Subscribe to get the latest posts sent to your email.