आज का पंचांग एवं राशिफल

१९ नवम्बर २०२३

सम्वत् -२०८०
सम्वत्सर – नल (पिङ्गल)।
सूर्यगति – दक्षिणायन |
मास – कार्तिक।
पक्ष – शुक्ल।
ऋतु – हेमन्त।
दिन – रविवार।
तिथि – षष्ठी प्रातः – ०७:५४ मि. तक उपरांत सप्तमी।
नक्षत्र – श्रवण रात्रि – ११:५६ मि. तक उपरांत धनिष्ठा।
योग – वृद्धि रात्रि – ०१:१३ मि. तक उपरांत ध्रुव।
पंचक – नहीं है।
भद्रा – स्वर्ग की रात्रिशेष – ०५:४० मि. से है।
मृत्युबाण – नहीं है।
मूल – नहीं है।
चंद्र राशि – मकर।
सूर्य राशि – वृश्चिक।
सूर्य नक्षत्र – विशाखा।
दिशाशूल – पूर्व में।
अभिजित मुहूर्त – नहीं है।
राहुकाल – सायं – ०४:३१ मि. से ०६:०१ मि. तक।
सूर्योदय – ०६:४२ मि.।
सूर्यास्त – ०५:२६ मि.।
व्रत – सूर्य षष्ठी (डाला छठ)।
पर्व – सूर्य षष्ठी (डाला छठ)।

आज विशेष – सूर्य षष्ठी (डाला छठ),यह षष्ठी सप्तमी युक्त ग्रहण करने योग्य होती है,स्कन्द षष्ठी,प्रतिहार षष्ठी,अरुणोदय के समय द्वितीय अर्घ्य,सायंकाल सूर्य अर्घ्यदान,सहस्त्रार्जुन (सहस्त्रबआहु) जयन्ती (जायसवाल समाज),कल्पादि सप्तमी,भद्रा स्वर्ग की रात्रिशेष – ०५:४० मि. से,द्विपुष्कर योग रात्रि – ११:५६ मि. से रात्रिशेष – ०५:४० मि. तक,रवियोग रात्रि – ११:५६ मि. तक।

कल विशेष – प्रातः सूर्य षष्ठी (डाला छठ) व्रत का पारण,गोपाष्टमी,गायों का अलंकार पूजन आदि,अयोध्या मथुरा परिक्रमा रात्रि – ०३:२० मि. से,अनुराधा नक्षत्र में सूर्य का प्रवेश रात्रि – ०८:१९ मि. से,पंचक प्रारंभ दिन – ११:०९ मि. से,भद्रा स्वर्ग की दिन – ११:०९ मि. तक उपरांत मृत्युलोक की सायं – ०४:३१ मि. तक।

मेष राशि – आज कार्यों में रुकावट आ सकती है।कार्यस्थल पर सावधानी बरतें।अपने से बड़ों के प्रति समर्पित रहें,परन्तु शत्रुओं से सावधान भी रहें|

वृष राशि – आज मांगलिक कार्यों में खर्च होगा परन्तु विरोधी सक्रिय रहेगें।कारोबार में विस्तार होगा।नए मित्र बनेंगे जो बाद में लाभकारी सिद्ध होंगे।धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी।

मिथुन राशि – आज पारिवारिक सोहार्द बनाकर रखें।किसी की मदद से कार्य पूर्ण होंगे।व्यापार में परिवर्तन के योग है,सुखद समाचार प्राप्त होंगे।

कर्क राशि – आज अपने कार्य से खुश रहेंगे तथा समय के साथ स्थिति अनुकूल बनेगी।जीवनसाथी का व्यवहार मनोबल बढ़ाएगा।कर्ज लेने की स्थिति निर्मित हो सकती है।

सिंह राशि – आज सहकर्मियों के साथ उचित व्यवहार करें।व्यापार स्थापित करने का विचार सफल होगा।नौकरी में बदलाव के योग बन रहे हैं।

कन्या राशि – आज समय अच्छा चल रहा है।सप्रयोजन यात्रा से लाभ होगा।महत्वपूर्ण कार्य पूर्ण हो सकते हैं।नेत्र में पीड़ा हो सकती है।

तुला राशि – आज समय का ध्यान रखें।परिवारजनों के सहयोग से कार्य संपन्न होगा।जायदाद संबंधित मामले सुलझ सकते हैं।न्यायपक्ष मजबूत होगा।

वृश्चिक राशि – आज दिन भर आलस्य हावी रहेगा।जरूरी कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण करें।लेन-देन मक सावधानी रखें।पुराने मित्रों से भेंट होगी।निवेश से लाभ संभव है।

धनु राशि – आज लाभ संभव है,जीवनसाथी के व्यवहार में परिवर्तन आयेगा।वाहन सुख संभव है।यात्रा हो सकती है।शत्रुओं से सावधान रहें|

मकर राशि – आज अपनों से संबंध कमजोर होंगे।कार्य को करने से पहले समझें और समर्पित रहें,तो ही सफल होंगे।सतर्कता से निवेश करें।न्यायपक्ष कमजोर रहेगा।

कुंभ राशि – आज समय रहते कार्यों को पूर्ण करें।लंबे समय रुका कार्य पूर्ण होगा।मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा।विवादों से बचें।

मीन राशि – आज कार्य आत्मविश्वास से पूर्ण करें।किसी बडे़ कार्य में सफलता मिलेगी।घरेलू खर्च बढ़ेंगे।पुराने मित्रों से मुलाक़ात हो सकती है।जल्दबाजी में गलत फैसले लेने से बचें।

आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
प्रयागराज।
संपर्क सूत्र-09956629515
08318757871


Discover more from Jan Bharat TV

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

By admin

Leave a Reply

SiteLock