उत्तर प्रदेश के आगरा से बहुजन समाज पार्टी ने निकाय चुनाव में महापौर पद के लिए डॉ. लता वाल्मीकि को प्रत्याशी घोषित किया है। वह वामसेफ से जुड़ी रही हैं। पार्टी की पुरानी कार्यकर्ता हैं। पार्टी में मेयर पद के लिए दस से ज्यादा दावेदार थे, लेकिन भाजपा के प्रत्याशी की घोषणा के दो घंटे के बाद बसपा ने वाल्मीकि समाज की प्रत्याशी को मैदान में उतारने की घोषणा करके मुकाबले को दिलचस्प बनाने में कसर नहीं छोड़ी है।


कालिंदी विहार की रहने वाली डॉ. लता वाल्मीकि ने राजनीति शास्त्र से परास्नातक करने के बाद डॉक्टरेट की। उनके पति अशोक कुमार सिंचाई विभाग में एक्सईएन हैं। वह लंबे समय से पार्टी से जुड़ी हुई हैं। जिलाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि सोमवार की सुबह बिजलीघर स्थित आंबेडकर पार्क में डॉ. आंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण करने के बाद वह वाल्मीकि वाटिका पहुंचेंगी। यहां से नगर निगम में नामांकन करने के लिए भारी बल और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ पहुंची डॉक्टर लता बाल्मीकि नामांकन में उनके पति भी उनके साथ मौजूद रहे
Discover more from Jan Bharat TV
Subscribe to get the latest posts sent to your email.