बिहारशरीफ- महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बिहार की पहली बेटी अर्पणा सिन्हा साइकिल से बिहार के 38 जिले में अपना सफर तय करेगी।इस मौके पर उन्होंने मीडिया से बताया कि महिलाओं को स्वतंत्र बनने की प्रथा ताकि वे स्वयं निर्णय ले सकें और साथ ही बिना किसी पारिवारिक या सामाजिक प्रतिबंध के अपने जीवन को संभाल सकें। सरल शब्दों में, यह महिलाओं को अपने स्वयं के व्यक्तिगत विकास की जिम्मेदारी लेने का अधिकार हो।इसी उद्देश्य से मैं आप सभी के आशीर्वाद से आज 26 जून रविवार से 38 जिले का सफर की शुरूआत कर चुकी हूं।
आपको बताते चलें कि अर्पणा सिन्हा बिहार राज्य की पहली लड़की है जिन्होंने बिहार टू साउथ इंडिया 9 स्टेट औऱ बिहार टू नेपाल साइकिल से सफर तय किया इन्होंने अलग-अलग राज्य के 12 पर्वतों की चढ़ाई की है यह 2012 से ही स्पोर्ट्स के क्षेत्र मे 70 से अधिक मेडल अपने नाम कर चुकी है।इस सफर के कामयाबी के लिए नालन्दा जिलाधिकारी शशांक शुभांकर ने अर्पणा सिन्हा को आशीर्वाद दिया।
इस सफर में जाने से पूर्व अर्पणा सिन्हा ने इन सभी का सह्रदय धन्यवाद किया-मेयर प्रत्याशी प्रफुल्ल कुमार,डॉ लक्ष्मण, डीएसओ नरेश चौहान, क्योशी संजय खड्गी,एवरेस्टर विपिन चौधरी,डॉ विक्रम सेन पटेल,सेंसेई राकेश राज,सत्यम तिवारी,फ्रेंड्ली ग्रुप,चिंटू महतो,कुणाल किशोर, रणधीर कपूर,आराधना सिन्हा।
Discover more from Jan Bharat TV
Subscribe to get the latest posts sent to your email.