राजगढ़ – स्वराज अमृत महोत्सव समिति द्वारा राजगढ़ में आज तिरंगा साईकिल यात्रा निकाली जिसमें 75, बच्चे अपनी साईकिल पर तिरंगा लगाकर शामिल हुए
तिरंगा साईकिल यात्रा राजगढ़ के कुक्षी नाका स्थित श्री अबेंडकर प्रतिमा से प्रारंभ हुई जो राजगढ़ शहर में भ्रमण कर पुलिस थाना परिसर पहुंचकर समाप्त हुई तिरंगा साईकिल रैली में डीजे पर चल रहें देशभक्ती के गानों पर बच्चे भारत माता की जय के नारे लगाते हुए थाना परिसर में एसडीएम राहुल चौहान, एसडीओपी रामसिंह मेड़ा तथा थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार मालवीय द्वारा सभी बच्चों का उत्साह वर्धन करते हुए उनका स्वागत किया गया
तिरंगा साईकिल यात्रा के प्रभारी लखन यादव एवं दीपक पटेल थे। कार्यक्रम के अंत में आभार प्रखर मादड़ ने व्यक्त किया।
स्वराज अमृत महोत्सव समिति के संयोजक अभिषेक पंवार ने बताया कि स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूर्ण होने पर समिति द्वारा विभीन्न आयोजन किए जा रहें है। इसी के तहत बच्चों के साथ तिरंगा साईकिल रैली निकाली गई। जिसमे राजगढ़ की विभीन्न स्कूल के 75 विद्यार्थी शामिल हुए

सरदारपुर से राहुल सिंह चौहान
Discover more from Jan Bharat TV
Subscribe to get the latest posts sent to your email.