
स्थानीय निकाय चुनाव में शासन द्वारा महापौर पद हेतु आरक्षण की अधिसूचना जारी कर दी गई है सभी 17 नगर निगमों में आठ नगर निगम अनारक्षित रखे गए हैं जबकि मुरादाबाद सहारनपुर और अयोध्या नगर निगम को महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है।
उल्लेखनीय है कि नगर निगम में महापौर के पद के आरक्षण के लिए सभी दल और दलों में सभी वर्गों के दावेदार बड़ी बेसब्री से आरक्षण की अधिसूचना का इंतजार कर रहे थे। प्रमुख सचिव अमृत अभिजात के हस्ताक्षर से जारी अधिसूचना में आगरा नगर निगम को अनुसूचित जाति की महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया जबकि नगर निगम झांसी अनुसूचित जाति के पुरुष हेतु आरक्षित रहेगा। नगर निगम मथुरा वृंदावन और अलीगढ़ अन्य पिछड़ा वर्ग की महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है जबकि मेरठ इन प्रयागराज नगर निगम अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित रहेंगे। अयोध्या सारंगपुर एवं मुरादाबाद नगर निगम महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है जबकि फिरोजाबाद गाजियाबाद लखनऊ कानपुर गोरखपुर वाराणसी बरेली और शाहजहांपुर नगर निगम अनारक्षित रहेंगे
Discover more from Jan Bharat TV
Subscribe to get the latest posts sent to your email.